रोहिणी का इमोशनल ट्वीट, लिखा- माता-पिता का आशीर्वाद ही ईश्वर का आशीर्वाद

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी व 2024 में सारण सीट से लोकसभा के प्रत्याशी रोहिणी आचार्य इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव दिखायी दे रही हैं।

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी व 2024 में सारण सीट से लोकसभा के प्रत्याशी रोहिणी आचार्य इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव दिखायी दे रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अपने पिता लालू यादव से कुछ बातें करते दिखायी दे रही हैं। साथ ही दोनों इस वीडियो में काफी खुश भी दिखायी दे रहे हैं।

माता-पिता का आशीर्वाद से ही हर मुश्किल, हर बला टलती है, जिंदगी मुकम्मल बनती है - रोहिणी आचार्य

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो जारी कर लिखा कि माता राबड़ी देवी-पिता लालू प्रसाद यादव का आशीर्वाद ही ईश्वर का आशीर्वाद है। इनके आशीर्वाद से ही हर मुश्किल, हर बला टलती है, जिंदगी मुकम्मल बनती है। दौलत-शौहरत तो इस जहान में सब पा लेते हैं। मगर इनके आशीर्वाद के बिना जन्नत का सुख भी अधूरा है।