नितिन नवीन का अध्यक्ष बनना करोड़ों कार्यकर्ताओं की आशाओं, अपेक्षाओं और संकल्पों का सशक्त प्रतीक: संजय सरावगी ‎

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें सम्मान स्वरूप बिहार की पहचान मखाने का माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान सम्मान स्वरूप प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें राम दरबार की आकृति वाला मोमेंटों भी भेंट किया।

‎बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करने को एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह पल केवल संगठन के लिए ही नहीं, बल्कि समूचे बिहार और देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए गर्व, उत्साह और प्रेरणा से परिपूर्ण है। 

‎उन्होंने कहा कि यह दायित्व करोड़ों कार्यकर्ताओं की आशाओं, अपेक्षाओं और संकल्पों का सशक्त प्रतीक है।

‎उन्होंने कहा, "दूरदर्शी सोच, सुदृढ़ संगठन क्षमता और समर्पित नेतृत्व के नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन निश्चित ही सेवा, समर्पण और सशक्तिकरण की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगा।"

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना के बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर विश्वास के साथ कहा कि उनका युवा नेतृत्व, विनम्र मिलनसार स्वभाव, उनकी सकारात्मक ऊर्जा, अनुभव, प्रभावी प्रशासनिक क्षमता, स्वच्छ छवि और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका पारिवारिक व्यवहार पार्टी को सदैव मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि उनका नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा और नया विस्तार देगा।

Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
11 सितंबर 2026, 8:08 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
11 सितंबर 2026, 7:58 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
11 सितंबर 2026, 7:06 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
11 सितंबर 2026, 6:53 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
11 सितंबर 2026, 6:38 PM