बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना

पूरे देश सहित बिहार में इस समय दुर्गा पूजा का महोत्सव चल रहा है। आज नवमी है। नवरात्रि के नौवें दिन (महानवमी) मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। राजधानी पटना में कई आकर्षक पूजा पंडाल बना हुआ है।

पटना : पूरे देश सहित बिहार में इस समय दुर्गा पूजा का महोत्सव चल रहा है। आज नवमी है। नवरात्रि के नौवें दिन (महानवमी) मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। राजधानी पटना में कई आकर्षक पूजा पंडाल बना हुआ है। जिसे देखने के लिए लाखों में श्रद्धालु पटना पहुंच रहे हैं। कल यानी 20 अक्टूबर को विजयादशमी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अभी थोड़ी देर पहले पटना का सबसे मशहूर दुर्गा पंडाल को देखने के लिए डाकबंगाल चौराहा पहुंचे हुए हैं।

बेटी मीसा व रोहिणी के साथ डालबंगला पहुंचे लालू यादव

आपको बता दें कि लालू यादव अपनी दो बेटी लोकसभा सांसद मीसा भारती और छोटी बेटी रोहिणी आचार्य के साथ डाकबंगला चौराहा स्थित दुर्गा पंडाल में पहुंचे हुए हैं। लालू यादव डाकबंगला पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन किया और पूजा अर्चना की। उन्हें देखने के लिए कई लोग वहां खड़े हो गए। दोनों बेटियों के साथ लालू यादव काफी खुश दिखायी दे रहे हैं।