पटना: बिहार में एनडीए की अहम सहयोगी दल जदयू की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंट्री हो सकती है। खुद इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दी। उन्होंने कहा कि वह यूपी जाकर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
राजधानी में पत्रकारों से बात करते हुए निशांत ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में जदयू की इंट्री के संकेत दिए। निशांत ने कहा कि जदयू उत्तर प्रदेश में भी चुनाव लड़ेगी। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश के लोग चाहते थे कि वहां एक बैठक हो। इसी सिलसिले में कल उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठन का विस्तार करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि जदयू उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करेगी और 2027 का विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी।
ज्ञात हो कि जदयू पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में संगठन की मजबूती को लेकर लगातार कार्य कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री सह यूपी के प्रभारी श्रवण कुमार लगातार यूपी में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। नीतीश कुमार की पार्टी बिहार से बाहर उत्तर प्रदेश में भी अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश में है।