बिहार के चर्चित आईएएस अधिकारी और गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई का फैसला रद्द कर दिया है। कोर्ट ने उन्हें एक महीने के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है, जिसका मतलब है कि अब उन्हें अपनी बाकी की उम्र जेल में ही बितानी होगी। बता दें कि जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन को जेल मैनुअल में संशोधन के बाद रिहाई हुई थी। समय से पहले जेल से रिहाई को जी. कृष्णैया के परिवार ने चुनौती दी थी। करीब चार महीने पहले 16 जुलाई को सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिस पर अब यह निर्णय आया है।
दरअसल जी. कृष्णैया हत्याकांड में निचली अदालत ने अक्टूबर 2007 में आनंद मोहन को फांसी की सजा सुनाई थी। हालांकि, दिसंबर 2008 में पटना हाईकोर्ट ने मृत्युदंड को उम्रकैद में बदल दिया था। उसके बाद आनंद मोहन जेल में सजा काट रहे थे। करीब 15 साल से अधिक समय जेल में बिताने के बाद अप्रैल 2023 में आनंद मोहन की रिहाई हुई। बिहार सरकार की तत्कालीन नीतीश सरकार की ओर से जेल मैनुअल में संशोधन की वजह से उनकी रिहाई हुई।
बतातें चलें कि तेलंगाना निवासी आईएएस अधिकारी जी. कृष्णैया की 1994 में मुजफ्फरपुर जिले में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उस समय उनका वाहन गैंगस्टर छोटन शुक्ला की अंतिम यात्रा से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। उस समय विधायक रहे आनंद मोहन इस अंतिम यात्रा में शामिल थे। उन पर भीड़ को कृष्णैया की हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया।
जी. कृष्णैया हत्याकांड और आनंद मोहन मामले की तारीखवार टाइमलाइन (Timeline)
•4 दिसंबर 1994: मुजफ्फरपुर में बाहुबली/गैंगस्टर छोटन शुक्ला की हत्या हुई, जिससे उत्तर बिहार में तनाव और आक्रोश फैल गया।
•5 दिसंबर 1994: छोटन शुक्ला की शवयात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर के खबरा क्षेत्र में भीड़ ने गोपालगंज के डीएम जी. कृष्णैया की सरकारी गाड़ी को घेर लिया। उग्र भीड़ ने उन्हें कार से बाहर निकालकर मारपीट की और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इस मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन पर भीड़ को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगा।
•2007: निचली अदालत ने इस हत्याकांड में आनंद मोहन सहित अन्य आरोपियों को दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई।
•10 दिसंबर 2008: पटना हाईकोर्ट ने आनंद मोहन की दोषसिद्धि बरकरार रखी और मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया। हाईकोर्ट ने निचली अदालत से दोषी ठहराए गए छह अन्य लोगों को बरी कर दिया।
•10 जुलाई 2012: सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की अपील खारिज कर उम्रकैद की सजा बरकरार रखी। अदालत ने सजा बढ़ाने की बिहार सरकार की अपील भी खारिज की।
•10 अप्रैल 2023: बिहार सरकार ने जेल मैनुअल के नियमों में संशोधन किया, जिससे पूर्व सांसद आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई का रास्ता खुला।
•अप्रैल 2023: संशोधन के बाद आनंद मोहन सहरसा जेल से रिहा हुए, जिसके विरुद्ध जी. कृष्णैया की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।
•24 अप्रैल 2023: बिहार सरकार ने आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई का आदेश जारी किया। राज्य की रिहाई सूची में कुल 27 कैदी शामिल थे।
•27 अप्रैल 2023: आनंद मोहन सहरसा जेल से रिहा हुए।
•29 अप्रैल 2023: जी. कृष्णैया की पत्नी उमा देवी कृष्णैया ने समयपूर्व रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।
•8 मई 2023: सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर बिहार सरकार, केंद्र सरकार और आनंद मोहन को नोटिस जारी किया।
•फरवरी 2024: याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन को पासपोर्ट स्थानीय थाने में जमा कराने और नियमित रूप से थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया।
•16 जुलाई 2026: सुप्रीम कोर्ट ने उमा देवी, बिहार सरकार, आनंद मोहन और राज्य के सजा परिहार बोर्ड का पक्ष सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा।
•26 नवंबर 2026: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार के अप्रैल 2023 के जेल नियम संशोधन को रद्द करते हुए आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई खारिज कर दी और उन्हें एक महीने के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।