पटना : बिहार में विधान परिषद (MLC) की आठ सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे से जारी है जो कि शाम चार बजे तक चलेगा। सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। सभी मतदाता लाइन में लग कर वोटिंग कर रहे हैं। सभी जगहों पर पुलिस की खास इंतजाम किया गया है। वहीं मोकामा में जन सुराज और जदयू के समर्थक आपस में भीड़ गए हैं। वहीं बता दें कि चारों स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 5.86 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 11.08 फीसदी मतदान हुआ है।
मतदान प्रतिशत (10AM)
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र - 4.81 फीसदी
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र - 5.88 फीसदी
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र - 8 फीसदी
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र - 12 फीसदी
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र - 5.5 फीसदी
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र - 12.88 फीसदी
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र - 5.14 फीसदी
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र - 13.56 फीसदी
MLC की 8 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है
जानकारी हो कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के तहत शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। इन चुनावों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 150 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला 5.32 लाख से अधिक मतदाता करेंगे।
सभी 8 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 5,32,847 मतदाता हैं, जिनमें 1,46,611 महिलाएं और 37 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं
सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 5,32,847 मतदाता हैं, जिनमें 1,46,611 महिलाएं और 37 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। जिन आठ निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, उनमें पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों के मौजूदा विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त होने वाला है।