सम्राट कैबिनेट विस्तार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत पहली बार बने मंत्री, 32 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो गया है। पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में निशांत कुमार समेत कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार मंत्री बन गए हैं।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 07, 2026, 12:52:00 PM

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो गया है।  पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में निशांत कुमार समेत कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार मंत्री बन गए हैं। निशांत कुमार के मंत्री बनने के साथ ही बिहार की राजनीति में उनकी औपचारिक एंट्री हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के साथ कई बड़े नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। भाजपा कोटे से 15 नेताओं को मंत्री बनाया गया, जबकि जेडीयू के खाते में 13 मंत्री गए। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 नेताओं को मंत्री पद मिला है। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से 1 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से 1 नेता को मंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार भी पहुंचे थे।  उन्होंने बेटे निशांत कुमार की पीठ थपथपाकर उन्हें बधाई दी। वहीं निशांत कुमार ने मंच पर नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 

गांधी मैदान में शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट 

1. श्रवण कुमार - ( जेडीयू )

2. विजय कुमार सिन्हा- (भाजपा)

3. दिलीप कुमार जायसवाल- (भाजपा)

4. निशांत- ( जेडीयू )

5. लेशी सिंह- ( जेडीयू )

6. राम कृपाल यादव - (भाजपा)

7. नीतीश मिश्रा- (भाजपा)

8. दामोदर रावत- (जेडीयू )

9. संजय सिंह 'टाईगर'- (भाजपा)

10. अशोक चौधरी- (जेडीयू )

11. भगवान सिंह कुशवाहा  -(जेडीयू )

12. अरूण शंकर प्रसाद- (भाजपा )

13. मदन सहनी-  (जेडीयू )

14. संतोष कुमार सुमन- (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा )

15. रमा निषाद - (भाजपा )

16. रत्नेश सादा - (जेडीयू )

17. कुमार शैलेन्द्र- (भाजपा )

18. शीला कुमारी-  (जेडीयू )

19. केदार प्रसाद गुप्ता- (भाजपा )

20. लखेन्द्र कुमार रौशन- (भाजपा )

21. सुनील कुमार- (जेडीयू )

22. श्रेयसी सिंह- (भाजपा )

23. जमा खान- (जेडीयू )

24. नन्दकिशोर राम- (भाजपा )

25. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल- (जेडीयू )

26.  प्रमोद कुमार- (भाजपा )

27. श्वेता गुप्ता -(जेडीयू )

28. मिथिलेश तिवारी- (भाजपा )

29. रामचंद्र प्रसाद - (भाजपा )

30. संजय कुमार सिंह - लोजपा (रामविलास )

31. संजय कुमार - लोजपा (रामविलास )

32. दीपक प्रकाश- रालोमो 

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में इस बार कई नए चेहरों को मौका मिला है।  जेडीयू की ओर से तीन नए नेताओं को मौका दिया गया है। इनमें निशांत कुमार, बुलो मंडल और श्वेता गुप्ता का नाम शामिल है। वहीं भाजपा ने भी चार नए चेहरों पर भरोसा जताया है। मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र पासवान, नंद किशोर राम और इंजीनियर शैलेंद्र को पहली बार मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है।

कैबिनेट विस्तार में जातीय समीकरण पर खासा ध्यान रखा गया है। सम्राट सरकार की नई टीम में अति पिछड़ा वर्ग यानी EBC से 10 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा OBC वर्ग से 6 नेताओं को जगह मिली है। दलित समुदाय से 7 मंत्री बनाए गए हैं, जबकि सवर्ण समाज से 9 नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। मुस्लिम समुदाय से भी 1 मंत्री को मौका दिया है।