2 दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं अमित शाह, बिहार पुलिस को 'राष्ट्रपति कलर अवार्ड' से करेंगे सम्मानित

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह दिसंबर में दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे। 12 दिसंबर को पटना में बिहार पुलिस को 'राष्ट्रपति कलर अवार्ड' से सम्मानित करेंगे। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 परिसर में भव्य सम्मान समारोह होगा।

पटना : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह दिसंबर में दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे। 12 दिसंबर को पटना में बिहार पुलिस को 'राष्ट्रपति कलर अवार्ड' से सम्मानित करेंगे। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 परिसर में भव्य सम्मान समारोह होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

समारोह में पुलिस की आठ प्लाटून परेड करेंगी, जिसकी सलामी अमित शाह लेंगे

आपको बता दें कि समारोह में पुलिस की आठ प्लाटून परेड करेंगी, जिसकी सलामी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लेंगे। गोरखा बटालियन, महिला स्वाभिमान बटालियन, एसटीएफ और अश्वारोही पुलिस दस्ता शामिल होंगे। राष्ट्रपति कलर अवार्ड देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान है, जिसके बाद बिहार पुलिस को विशेष ध्वज और बैज मिलेगा।