आनंद मोहन के बाद अब राजबल्लभ यादव की बारी? रिहाई के खिलाफ SC पहुंची बिहार सरकार, क्या बढ़ सकती हैं मुश्किलें…

नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की रिहाई का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बिहार सरकार ने पटना हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसके बाद राजबल्लभ यादव जेल से बाहर आए थे।

पटना : नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की रिहाई का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बिहार सरकार ने पटना हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसके बाद राजबल्लभ यादव जेल से बाहर आए थे। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार और राजबल्लभ यादव को नोटिस जारी करते हुए याचिका दाखिल करने में हुई 201 दिनों की देरी पर सवाल उठाया है। 

पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने के बाद अब सबकी निगाहें राजबल्लभ यादव के मामले पर टिक गई हैं

इधर, पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने के बाद अब सबकी निगाहें राजबल्लभ यादव के मामले पर टिक गई हैं। क्या आनंद मोहन के बाद अब राजबल्लभ यादव की कानूनी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं? क्या उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ सकता है? आखिर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान क्या हुआ और अब आगे क्या होगा?

पटना से अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट