पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
19 अक्टूबर 2026, 1:18 PM
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें 16 अक्टूबर 2026 की शाम सीने में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) और सांस से जुड़ी समस्या के चलते दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जेपी नड्डा ने अस्पताल जाकर लाल कृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य का जायजा लिया था
आपको बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी वरिष्ठ डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में आईसीयू में भर्ती थे और उनकी हालत स्थिर बताई गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया था। डॉक्टरों की देखरेख के बाद आज यानी 19 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।