पंजाब से बिहार आ रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग, धुएं का गुबार देख सहमे लोग

पंजाब के राजपुरा से बड़ी खबर आ रही है। पंजाब से बिहार आ रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार बोगी में आग लग गई। राजपुरा में सराय बंजारा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई।

राजपुरा (पंजाब) : पंजाब के राजपुरा से बड़ी खबर आ रही है। पंजाब से बिहार आ रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार बोगी में आग लग गई। राजपुरा में सराय बंजारा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। जो कि चार कोच में फैल गई। चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों के आग की चपेट में आने की सूचना है। आग लगने के कारणों और नुकसान संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक ये ट्रेन पंजाब से बिहार की ओर जा रही थी और पटियाला में हादसे का शिकार हो गई।

अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर रवाना हुई

जानकारी के मुताबिक, अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह नौ बजकर 49 मिनट पर रवाना हुई। लुधियाना से रवाना होने के बाद इस ट्रेन को डेढ़ बजे के करीब अंबाला रेलवे स्टेशन पर पहुंचना था। लेकिन इस ट्रेन में अचानक आग लग गई। जो कि चार कोच में फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आग दो बजे के करीब लगी।

राजपुरा जंक्शन से पहले सराय बंजारा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई - रेलवे

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि राजपुरा जंक्शन से पहले सराय बंजारा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। पता चला है कि यह आग पैंट्री कार से लगी। इसके बाद आग तेजी से फैलती गई। बताया गया है कि ट्रेन के तेज गति से चलते के कारण आग बाकी कोच में फैल गई। इस हादसे में जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है।