CJP प्रोटेस्ट : दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, हिरासत में सौरव और आशुतोष

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का दिल्ली में प्रदर्शन जारी है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने फिर हिरासत में लिया है।

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का दिल्ली में प्रदर्शन जारी है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने फिर हिरासत में लिया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, सौरव दास अपने कुछ साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे। पुलिस ने इस दौरान सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया। आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'भारत माता की जय' के नारे लगाए जा रहे हैं और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की जा रही है। 

Video खुद आशुतोष रांका और सीजेपी ने शेयर किया है

आपको बता दें कि इसका वीडियो खुद आशुतोष रांका और सीजेपी ने शेयर किया है। इसमें रांका कई समर्थकों के साथ झंडे लेकर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सीजेपी के नेता आज ऐसे समय में जंतर-मंतर पहुंचे हैं, जब सरकार ने जंतर मंतर को प्रदर्शन करने वाली जगह की सूची से हटा दिया है। इसपर सीजेपी ने कड़ी नाराजगी जताई।

Trending News

शारदीय नवरात्र: आरण्य देवी मंदिर में उमड़ी रही भक्तों की भीड़, सप्तमी को माता का भव्य श्रृंगार
13 अक्टूबर 2026, 12:30 PM
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, पटना में कई महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल
13 अक्टूबर 2026, 11:57 AM
SIR प्रक्रिया के दौरान पकड़ा गया फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र, प्रज्ञा केंद्र संचालक पर FIR
13 अक्टूबर 2026, 11:32 AM
गोपालगंज सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला: भोरे शाखा में 2.98 करोड़ के गबन पर बड़ी कार्रवाई, 3 बर्खास्त, 4 डिमोट
13 अक्टूबर 2026, 11:31 AM
मृतक के परिजनों से मिले स्वास्थ्य मंत्री के भाई इमरान अंसारी, सरकारी मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा
13 अक्टूबर 2026, 11:15 AM