पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक 'सदैव अटल' पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी है। अटल जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनको नमन किया है। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा-पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के संस्थापक भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी है। अटल जी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने नमन किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने अटल जी को याद कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। पीएम ने अटल जी के राष्ट्रसेवा के योगदान को याद किया। राष्ट्रसेवा और लोकतंत्र के प्रति अटल जी की प्रतिबद्धता को किया याद। पीएम मोदी ने कहा-अटल जी की स्मृतियां सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक्स पर लिखा है-अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता के तौर पर, उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मजबूत बनाया। सुशासन और जन-कल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
वहीं सीएम सम्राट चौधरी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी है। अटल जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रसेवा और सुशासन के प्रणेता थे। अटल जी के विचार और आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। देशहित और जनसेवा के लिए अटल जी का योगदान अविस्मरणीय है। सीएम ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटल जी की प्रतिबद्धता को याद किया। सीएम ने अटल जी को करोड़ों कार्यकर्ताओं का प्रेरणास्रोत बताया। उनका विराट व्यक्तित्व और ओजस्वी वाणी हमेशा याद रहेगी।
सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा है-राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रखर प्रहरी, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ-प्रदर्शक एवं भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। उनका विराट व्यक्तित्व, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण, ओजस्वी वाणी और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सदैव हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी। माँ भारती की सेवा के लिए उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा-पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के संस्थापक भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं। अटल जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश सेवा को समर्पित कर दिया। एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में पूरी दुनिया को भारत की शक्ति से परिचित करवाया, वहीं दूसरी ओर उनकी मूल्य-आधारित राजनीति ने पहली बार अन्त्योदय और सुशासन की कल्पना को जमीन पर उतारा। अटल जी का विराट व्यक्तित्व और नेतृत्व भाजपा के हर कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी की आज 8वीं पुण्यतिथि है। 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स में 93 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपनी राजनीतिक कुशलता के साथ-साथ अपनी वाकपटुता और संवेदनशील व्यक्तित्व से भी अलग पहचान बनाई। वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका पहला कार्यकाल 1996 में 13 दिनों का था, जबकि 1998-99 में उन्होंने दोबारा प्रधानमंत्री पद संभाला। इसके बाद 1999 से 2004 तक उन्होंने पूर्ण कार्यकाल पूरा किया।