'द पैराडाइज' ने रिलीज से पहले कमा लिए 18.50 करोड़

थियेटर में साउथ की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'द पैराडाइज' रिलीज हो रही है। साउथ एक्टर नानी की ये फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई कर रही है।

नई दिल्ली : थियेटर में साउथ की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'द पैराडाइज' रिलीज हो रही है। साउथ एक्टर नानी की ये फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई कर रही है। ट्रेड मार्केट से कमाई के जो आंकडे आए हैं वो इस बात का इशारा कर रहे हैं कि ये नानी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'द पैराडाइज' ने 18.58 करोड़ रुपए की कुल एडवांस बुकिंग कर चुकी है। एडवांस बुकिंग ये आंकड़े शुरुआती चार दिनों के हैं और ब्लॉक सीट्स के हैं।

श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म काफी चर्चा में हैं

श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म काफी चर्चा में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि फर्स्ट डे इस फिल्म को रिकॉर्ड ओपनिंग मिल सकती है। एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े आए हैं उसमें सबसे ज्यादा कलेक्शन पहले दिन का है, यानि 24 सितंबर का है। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन की एडवांस बुकिंग 9.86 करोड़ रुपए की हो चुकी है। इस फिल्म की सबसे ज्यादा बुकिंग हैदराबाद में हो रही है। अबतक यहां पर 4.58 करोड़ रुपए की टिकटें बिक चुकी हैं।

सेंसर सर्टिफिकेट और रनटाइम

इस फिल्म को  सेंसर बोर्ड ने 'A' सर्टिफिकेट दिया है। नानी ने हाल में फिल्म को मिले सर्टिफिकेट पर भी बात की। उन्होंने बताया कि इसमें हाई एक्शन और खून-खराबा ज्यादा है, इसलिए शूटिंग के दौरान ही उनकी पूरी टीम मानसिक रूप से तैयार थी कि इसे सेंसर बोर्ड से 'A' सर्टिफिकेट ही मिलेगा। 

साफ कर दिया है कि ये फिल्म बच्चों के लिए नहीं है

उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि ये फिल्म बच्चों के लिए नहीं है। उनका कहना था कि कई फिल्मों में हिंसा दिखाने के लिए डाली जाती है, लेकिन 'द पैराडाइज' वैसी नहीं है। इसमें गहरा ड्रामा, इमोशन और प्यार है, बस कहानी की मांग के चलते हिंसा का स्तर थोड़ा ज्यादा है। इसका रन टाइम दो घंटे 49 मिनट है। 'द पैराडाइज' वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है और इसने दुनियाभर में 21 करोड़ रुपए से 30 करोड़ रुपए के बीच कुल प्री-सेल्स कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है।