बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल रविवार को तख्त हर मंदिर साहिब पटना पहुंचे, जहां उन्होंने अपना माथा टेका। उनके साथ उनके पुत्र करण देओल भी थे। दरअसल सनी देओल रविवार को राजधानी में थे। यहां वह अपनी आने वाली फिल्म बंटवारा के प्रमोशन के लिए पहुंचे हुए थे। उनके साथ उनके पुत्र करण देओल भी थे।
पटना पहुंचने के बाद पहले तो उन्होंने अपने फिल्म के प्रमोशन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इसके बाद वह तख्त श्री मंदिर साहब हर मंदिर साहिब पटना पहुंचे, जहां उन्होंने अपना शीश नवाया। इससे पहले उनके आने की खबर सुनकर तख्त हर मंदिर की पटना साहिब में रोमांच हो गया।
बता दें कि सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म बंटवारा इसी साल 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। जिसके सिलसिले में सनी देओल रविवार को अपने बेटे के साथ राजधानी पहुंचे हुए थे। उनकी यह फिल्म आजादी के वक्त देश के हुए बंटवारे पर आधारित है। जिसका ट्रेलर भी आउट हो चुका है। सनी देओल की इस फिल्म के ट्रेलर को काफी प्रशंसा भी मिल रही है और लोग काफी पसंद कर रहे हैं।