10 साल बाद पर्दे पर लौट रहे हैं इमरान खान, इस फिल्म से कर रहे हैं धमाकेदार कमबैक

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान के फैंस के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। रजत पट से करीब एक दशक तक दूर रहने के बाद, इमरान खान ने आधिकारिक तौर पर अपनी एक्टिंग कमबैक की घोषणा कर दी है।

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान के फैंस के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। रजत पट से करीब एक दशक तक दूर रहने के बाद, इमरान खान ने आधिकारिक तौर पर अपनी एक्टिंग कमबैक की घोषणा कर दी है। इमरान जल्द ही नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। एक संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में खुद इमरान खान ने इस बात का खुलासा किया। 

इमरान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। इस प्रोजेक्ट में गुरफतेह पीरज़ादा भी हैं। इमरान खान की यह फिल्म 2015 में आयी कट्टी बट्टी के बाद पहली फिल्म है। इस फिल्म को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया था और जिसमें कंगना रनौत उनके साथ थीं। इमरान ने कहा कि मैंने अभी एक नई फिल्म की शूटिंग पूरी की है। यह 10 साल में मेरी पहली फिल्म है और अभी हम पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में हैं। इसका नाम 'अधूरे हम अधूरे तुम' है। यह नेटफ्लिक्स के लिए है और इस साल के आखिर में रिलीज़ होने वाली है। यह एक मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी है, जो मेरी मौजूदा उम्र के हिसाब से सही है।

अब इस घोषणा के साथ ही इमरान खान की एक्टिंग में वापसी को लेकर सालों से चल रही अटकलें खत्म हो गई हैं। 'कट्टी बट्टी' के बाद फिल्मों से दूर होने के बाद से ही यह एक्टर लाइमलाइट से दूर रहे हैं और कभी-कभार ही पब्लिक या मीडिया के सामने आए हैं। ज्ञात हो कि इमरान खान ने 2008 की रोमांटिक कॉमेडी 'जाने तू या जाने ना' से जेनेलिया डिसूज़ा के साथ लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था।