Photos:'1 घंटे का रेट कितना है?', डिमांड सुनकर चौंकी एक्ट्रेस, बोल्डनेस दिखाने पर...

बॉलीवुड एक्ट्रेस गिरिजा ओक कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। लेकिन पिछले दिनों एक इंटरव्यू के वायरल होने के बाद अचानक उन्हें बड़ा फेम मिला। अब उन्हें सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज आने लगे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस गिरिजा ओक कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।  हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी सिनेमा में भी काफी काम किया है। लेकिन पिछले दिनों एक इंटरव्यू के वायरल होने के बाद अचानक उन्हें बड़ा फेम मिला। लेकिन अचानक से मिले फेम ने उनके लिए मुसीबतें भी खड़ी कर दी। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज आने लगे हैं।

 दरअसल कुछ वक्त पहले गिरिजा ओक की सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें सामने आई थीं। जिन्हें देखने के बाद लोगों ने उन्हें 'नेशनल क्रश' का भी टैग दिया। हालांकि गिरिजा को इस फेम की वजह से काफी सुनना भी पड़ा।  गिरिजा ने कहा- किसी ने मुझे लिखा कि मैं तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता हूं. मुझे एक चांस दो. किसी ने मुझसे मेरा रेट पूछते हुए कहा- एक घंटा बैठने की कीमत क्या है मुझे ऐसे बहुत से मैसेज आते हैं। 

अश्लील मैसेज को लेकर गिरिजा ओक कहती है कि यही लोग अगर मुझे रियल लाइफ में देखें, तो शायद नजरें तक नहीं मिलाएंगे।  पर पर्दे के पीछे लोग कुछ भी कहते हैं।  उन्होंने कहा की इस वर्चुअल दुनिया को कितनी गंभीरता से लेना चाहिए इस मुद्दे पर बहस हो सकती है।

बता दें कि एक्ट्रेस गिरिजा ओक तारे जमीन पर, शोर: इन द सिटी, लेडीज स्पेशल, मॉडर्न लव: मुंबई जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी है।  उन्हें पिछली बार भारत भाग्य विधाता मूवी में देखा गया था। बीते दिनों एक इंटरव्यू के बाद वह काफी वायरल हो गई थी। गिरिजा की ब्लू साड़ी वाली फोटो ने तो जैसे सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी।