टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार और उनकी पत्नी एक्ट्रेस दिव्या खोसला के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है ? हालिया फोटो शूट के बाद ऐसी अटकलें तेज है। सत्यनारायण पूजा के मौके पर भूषण कुमार अपनी फैमिली के साथ नजर आए, लेकिन इस दौरान उनकी पत्नी और T-Series की मालकिन दिव्या खोसला गायब रहीं। जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया।
दरअसल मुंबई स्थित टी-सीरीज के ऑफिस में 24 सितंबर को सत्यनारायण पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और अन्य हस्तियां पहुंची और भूषण कुमार भी नजर आए। तस्वीरों में भूषण कुमार अपनी बहनों के साथ नजर आए।
हालांकि इस खास मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला की गैरमौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींच लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों के अलगाव की की चर्चाएं शुरू हो गई है। दिव्या की गैरमौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।
कुछ लोगों ने इसे दोनों के रिश्ते में चल रही अनबन से जोड़ना शुरू कर दिया है, जबकि कुछ का मानना है कि किसी कार्यक्रम में शामिल न होना अपने आप में अलगाव का सबूत नहीं है। हालांकि इस तरह की ख़बरें पहले भी आ चुकी हैं। लेकिन भूषण कुमार की तरफ से इसे ख़ारिज कर दिया गया था।
फरवरी 2024 में दिव्या खोसला ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से ‘कुमार’ सरनेम हटा लिया था और अपने नाम की स्पेलिंग में भी बदलाव किया था। इसके बाद उनके टी-सीरीज अकाउंट को अनफॉलो करने की खबरों ने तलाक की अटकलों को और हवा दे दी थी। उस समय टी-सीरीज के प्रवक्ता ने इन खबरों को खारिज किया था।
वहीं दिसंबर 2025 में एक ऑनलाइन सवाल-जवाब सेशन के दौरान दिव्या से भूषण कुमार के साथ तलाक की अफवाहों को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने साफ कहा था-नहीं, लेकिन मीडिया ऐसा जरूर चाहता है। दिव्या के जवाब के बाद माना गया था कि दोनों के बीच अलगाव की खबरें महज अफवाह हैं। हालांकि इस बीच एक बार इसी तरह ख़बरें आ रही हैं। हालांकि इस मामले पर दोनों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फ़िलहाल तो दोनों के अलगाव को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।