विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में

अंजलि अरोड़ा इन दिनों विवादों में बनी हुई है। इसी विवाद के बीच अंजलि ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका अंदाज अब एक बार फिर फैंस का दिल जीत रहा है।

अपने डांस और दिलकश अदाओं से पहचान बनाने वाली अंजलि अरोड़ा  इन दिनों विवादों में बनी हुई है। जहां एक तरफ  अंजलि 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ एक इवेंट को लेकर अंजलि अरोड़ा विवाद में हैं। हाल ही में वह कानपुर में एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं, जहां खूब बवाल हुआ। 

इस इवेंट को लेकर इतना विवाद हुआ कि ऑर्गनाइजर्स ने अंजलि पर केस तक करने की धमकी दे दी। इसी विवाद के बीच अंजलि ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका अंदाज अब एक बार फिर फैंस का दिल जीत रहा है।

अंजलि अरोड़ा  गहरे मैरून रंग के हैवी लहंगा-चोली में अपना देसी ग्लैमर दिखाती नजर आईं। उनका रॉयल अंदाज, चमकदार एम्ब्रॉयडरी और स्टाइलिश पोज देखकर नजरें हटाना मुश्किल है। 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा का नया देसी लुक चर्चा में है. मैरून लहंगा-चोली, हैवी सिल्वर चोकर, झुमके और खुले घुंघराले बालों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

 अंजलि अरोड़ा का मैरून लहंगा उनके पूरे लुक की जान है।  गहरे रंग के इस फ्लेयर्ड लहंगे पर सिल्वर वर्क और बारीक कढ़ाई की गई है, जो इसे हैवी और रॉयल लुक दे रही है।  अंजलि ने अपने मेकअप और हेयरस्टाइल को भी आउटफिट के हिसाब से रखा है. खुले सॉफ्ट कर्ली बाल उनके चेहरे को खूबसूरती से निखार रहा है।  

बता दें कि अंजलि अरोड़ा हाल ही में कानपुर में एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं जहां खूब बवाल हुआ। कच्चा बादाम गर्ल कहे जाने से वो काफी नाराज हो गई थीं।  अंजलि अरोड़ा ने इवेंट में जमकर बवाल किया जिससे कथित तौर पर ऑर्गनाइजर्स को भारी नुकसान हुआ और उन्होंने एक्ट्रेस को कोर्ट तक ले जाने की धमकी दी। अब इंफ्लुएंसर ने इस पूरे मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। अंजलि अरोड़ा कहती हैं कि उन्होंने कानपुर के लोगों का अपमान नहीं किया।  वो बस अपने अपमान का विरोध कर रही थीं।  उनकी खामोशी को उनकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए।