वोट बचाओ, देश बचाओ' : कांग्रेस प्रभारी के राजू का रांची दौरा, SIR के तहत काटे गए नामों को जोड़ने में करेगी मदद

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू का आज से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस कोटे से झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने उनका स्वागत किया साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रांची : झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू का आज से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस कोटे से झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने उनका स्वागत किया साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि वोट बचाओ देश बचाओ का अभियान नवंबर महीने तक जारी रहेगा। इस अभियान के बीच राहुल गांधी का भी झारखंड आगमन की बात उन्होंने कही। 

कांग्रेस देश में चल रहे SIR के तहत चल रहे षड्यंत्र को लोगों को बताएगी - कांग्रेस प्रभारी के राजू

कांग्रेस प्रभारी के राजू ने बताया कि पार्टी के संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ राज्य में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान जिन वोटो का वोटर लिस्ट से नाम हटाया गया है उन्हें जोड़ने में कांग्रेस मदद करेगी। साथ ही देश में चल रहे एसआईआर के तहत चल रहे षड्यंत्र को लोगों को बताएगी। इसी सिलसिले में आज कांग्रेस प्रभारी के राजू मुख्य चुनाव पदाधिकारी से भी मुलाकात करेंगे।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट