राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
30 अगस्त 2026, 9:12 AM
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आरपीएफ रांची मुख्यालय में एएससी अशोक कुमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर रांची आरपीएफ परिसर स्थित शहीद स्मारक पर देश की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी स्मृति को सम्मानित किया।
अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आरपीएफ के शहीद जवानों का त्याग और साहस हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका बलिदान देश की सुरक्षा और सम्मान की नींव है, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।