रांची में बिल्डर से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग, भाई की रेकी का वीडियो भेजकर परिवार को डराया

रांची में बिल्डर से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग, भाई की रेकी का वीडियो भेजकर परिवार को डराया

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक बिल्डर के साथ रंगदारी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पीड़ित बिल्डर राफे कमाल ने आरोप लगाया है कि उन्हें कुख्यात राहुल दुबे गैंग के नाम पर पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है। उन्होंने इस संबंध में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

भूमि को लेकर धमकियों का सिलसिला

प्राथमिकी में राफे कमाल ने बताया कि पंडरा इलाके में स्थित उनकी जमीन को लेकर कुछ लोग लगातार उन्हें धमका रहे थे। धमकी देने वालों में तौसिफ, नईम, बादशाह और आसिफ का नाम सामने आया है। इन लोगों के खिलाफ अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है।

कमाल के अनुसार, 6 जनवरी को जब वे अपनी पंडरा स्थित जमीन पर गए, तो वहां कुछ लोग मौजूद थे। उन्होंने खुद को राहुल दुबे गैंग और अमन साहू गैंग से जोड़कर पेश किया और जमीन पर किसी भी प्रकार के निर्माण या काम को रोक दिया। आरोप है कि उन्होंने जमीन छोड़ने के लिए दबाव बनाया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

फाइव करोड़ की रंगदारी, फोन पर धमकी

उसी दिन शाम को राफे कमाल को एक अज्ञात नंबर 60110xxxxx से संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने खुद को राहुल दुबे गैंग का प्रकाश शुक्ला बताया और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की। संदेश में यह भी लिखा था कि रकम नहीं देने पर उन्हें उसी जमीन पर दफन कर दिया जाएगा। 17 जनवरी को आरोपियों ने उनके भाई की रेकी करते हुए वीडियो बना कर भेजा, जिससे परिवार में डर का माहौल बन गया। लगातार मिल रही धमकियों के बाद राफे कमाल ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की।

अरगोड़ा पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 22/2025 के तहत बीएनएस की धारा 111(2), 111(31), 111(51) और 308(A) के तहत जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।


Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
11 सितंबर 2026, 8:08 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
11 सितंबर 2026, 7:58 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
11 सितंबर 2026, 7:06 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
11 सितंबर 2026, 6:53 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
11 सितंबर 2026, 6:38 PM