नगर निकाय चुनाव : राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलावार मतदाता और वार्डों का ब्योरा किया सार्वजनिक

नगर निकाय चुनाव : राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलावार मतदाता और वार्डों का ब्योरा किया सार्वजनिक

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Jan 27, 2026, 4:53:00 PM

राज्य में नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने शहरी स्थानीय निकायों से जुड़ा विस्तृत आंकड़ा जारी कर दिया है। आयोग की ओर से नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अंतर्गत आने वाले वार्डों, मतदान केंद्रों और मतदाताओं की संख्या को आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया गया है।

जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 48 शहरी निकाय हैं, जिनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। इन सभी निकायों में कुल 1087 वार्ड बनाए गए हैं। वहीं, शहरी क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 43 लाख 33 हजार 574 दर्ज की गई है।

नगर निगम (Municipal Corporations)

नगर निगमकुल वार्डमतदान केंद्रकुल मतदाता
रांची5390910,27,791
धनबाद559748,97,936
मेदिनीनगर351321,29,034
हजारीबाग361601,77,437
गिरिडीह361371,50,992
देवघर361721,79,278
चास351301,62,073
आदित्यपुर351361,39,889
मानगो361901,96,791

नगर परिषद (Municipal Councils)

नगर परिषदकुल वार्डमतदान केंद्रकुल मतदाता
गढ़वा214234,347
विश्रामपुर203833,958
चतरा224234,266
झुमरी तिलैया286871,968
मधुपुर234644,258
गोड्डा213734,935
साहेबगंज286769,164
पाकुड़214235,086
दुमका214240,719
मिहिजाम203937,056
चिरकुंडा214237,006
फुसरो286565,082
रामगढ़329897,698
लोहरदगा234643,070
गुमला224435,582
सिमडेगा203730,972
चक्रधरपुर234945,265
चाईबासा213836,428
कपाली213133,767
जुगसलाई224144,239

नगर पंचायत (Nagar Panchayats)

नगर पंचायतकुल वार्डमतदान केंद्रकुल मतदाता
श्रीवंशीधरनगर173026,946
मझिआंव121715,266
हुसैनाबाद162924,243
हरिहगंज162322,482
छतरपुर162422,253
लातेहार152220,578
कोडरमा152522,233
डोमचांच142119,727
बड़की सरैया121514,436
धनवार111412,358
महगामा172719,655
राजमहल141918,489
बरहरवा142019,353
बासुकीनाथ121914,254
जामताड़ा162826,467
बुंडू131616,625
खूंटी193028,719
सरायकेला111310,762
चाकुलिया121812,587