झामुमो नेता विनोद पांडेय की माताजी का निधन, हरमू मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार

झामुमो नेता विनोद पांडेय की माताजी का निधन, हरमू मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Oct 13, 2025, 10:16:00 AM

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव, प्रवक्ता और राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय की माताजी जलेश्वरी देवी का निधन कल, 12 अक्‍टूबर को  हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय जलेश्वरी देवी का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे रांची के हरमू मुक्ति धाम में किया जाएगा।

इस दुखद समाचार के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।