झारखंड दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ताओं में उत्साह

झारखंड दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ताओं में उत्साह

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : May 29, 2026, 1:38:00 PM

झारखंड कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद के बीच शुक्रवार को पार्टी के कई वरिष्ठ नेता रांची पहुंचे। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का मल्लू और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव एवं सह-प्रभारी डॉ. सिरिवेला प्रसाद के राजधानी पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अगुवाई में नेताओं ने अतिथियों का अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। एयरपोर्ट परिसर में कांग्रेस समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नेताओं के स्वागत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन किया।