इनर व्हील क्लब राँची प्रगति में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा, सेवा गतिविधियों को मिली नई दिशा

इनर व्हील क्लब राँची प्रगति में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा, सेवा गतिविधियों को मिली नई दिशा

इनर व्हील क्लब राँची प्रगति की ओर से शनिवार को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार के स्वागत में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्लब की पास्ट प्रेसिडेंट ज्योति सिंह के आवास पर हुआ, जहां क्लब की गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों को लेकर बैठक भी हुई।

बैठक में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार के साथ क्लब प्रेसिडेंट सीमा सिंह, सचिव आभा सिंह, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीता नारायण समेत क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान क्लब की सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद लोगों के बीच छाते, टिफिन और सैनिटरी पैड वितरित किए गए। क्लब सदस्यों ने बताया कि इस पहल का मकसद जरूरतमंदों तक दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री पहुंचाने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी भूमिका को मजबूत करना है।

कार्यक्रम के माध्यम से इनर व्हील क्लब राँची प्रगति ने समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए अपनी सेवा गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का संदेश दिया।