छठ महापर्व: काली पूजा स्वागत समिति ने घर-घर जाकर किया 1101 नारियल का वितरण

छठ महापर्व: काली पूजा स्वागत समिति ने घर-घर जाकर किया 1101 नारियल का वितरण

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Oct 25, 2025, 2:51:00 PM

रांची के हरमू रोड स्थित काली पूजा स्वागत समिति ने शनिवार को लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर घर-घर जाकर 1101 नारियल का वितरण किया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम वर्मा ने बताया कि हर साल छठ पर्व के पावन समय पर समिति द्वारा सफाई, विद्युत सज्जा, फल वितरण और अन्य सेवा कार्य किए जाते हैं।

इस वर्ष समिति ने पुरानी रांची, शिव शक्ति नगर, किशोरगंज, आनंद नगर और इरगू टोली के छठ व्रतियों के घर जाकर श्रीफल नारियल वितरण किया। इस अवसर पर समिति के सचिव अनिल माथुर, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश, चंदन वर्मा, बिजय खरे, नीरू वर्मा, अधिवक्ता प्रणिक वर्मा, रामू सोनी, जोगिंदर प्रजापति, अशोक गुप्ता सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।