बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Oct 14, 2025, 2:34:00 PM

बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी को गोल ब्लैडर में स्टोन की समस्या के चलते नई दिल्ली के सरिता विहार स्थित इंदिरा अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिनों से उन्हें लगातार पेट में तेज दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सर्जरी सामान्य प्रक्रिया के तहत की जाएगी और फिलहाल विधायक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। उनके करीबी सहयोगियों ने बताया कि वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने क्षेत्र की जनता के बीच लौटेंगे।

वहीं, उनके समर्थक और शुभचिंतक विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।