आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था, पुनदाग स्टेशन पर 18 ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव

आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था, पुनदाग स्टेशन पर 18 ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : May 20, 2026, 6:42:00 PM

रांची के आनंदा नगर (पुनदाग) में आयोजित होने जा रहे आनंद मार्गी धर्म महासम्मेलन को लेकर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष कदम उठाया है. श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने पुनदाग रेलवे स्टेशन पर 18 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की घोषणा की है. यह व्यवस्था 20 मई से 27 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी.

रांची रेल मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) श्रेया सिंह ने बताया कि महासम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है. इसी को ध्यान में रखते हुए चयनित ट्रेनों को पुनदाग स्टेशन पर अतिरिक्त एक मिनट का स्टॉपेज दिया गया है, ताकि यात्रियों को चढ़ने और उतरने में सुविधा मिल सके.

रेलवे की ओर से जिन ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है उनमें धनबाद-रांची एक्सप्रेस, रांची-धनबाद एक्सप्रेस, रांची-भागलपुर एक्सप्रेस, भागलपुर-रांची एक्सप्रेस, सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस, राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस, जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस, हावड़ा-रांची एक्सप्रेस, रांची-हावड़ा एक्सप्रेस, रांची-गोड्डा एक्सप्रेस, गोड्डा-रांची एक्सप्रेस, पटना-हटिया एक्सप्रेस, हटिया-पटना एक्सप्रेस, रांची-कामाख्या एक्सप्रेस और कामाख्या-रांची एक्सप्रेस सहित कुल 18 ट्रेनें शामिल हैं.

रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार धनबाद-रांची एक्सप्रेस सुबह 7:27 बजे पुनदाग पहुंचेगी और एक मिनट बाद रवाना होगी. वहीं रांची-धनबाद एक्सप्रेस शाम 6:49 बजे स्टेशन पहुंचेगी. रांची-भागलपुर एक्सप्रेस का ठहराव रात 8:59 बजे से 9:00 बजे तक रहेगा, जबकि भागलपुर-रांची एक्सप्रेस सुबह 6:22 बजे स्टेशन पहुंचेगी.

मौर्य एक्सप्रेस की बात करें तो सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस शाम 7:16 बजे और गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस तड़के 4:30 बजे पुनदाग स्टेशन पर रुकेगी. राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस रात 9:54 बजे तथा जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस सुबह 8:02 बजे स्टेशन पहुंचेगी.

इसी तरह हावड़ा-रांची एक्सप्रेस का ठहराव रात 8 बजे और रांची-हावड़ा एक्सप्रेस का सुबह 7:10 बजे निर्धारित किया गया है. रांची-गोड्डा एक्सप्रेस रात 11:15 बजे तथा गोड्डा-रांची एक्सप्रेस देर रात 1:45 बजे स्टेशन पर रुकेगी.

पटना-हटिया एक्सप्रेस का पुनदाग स्टेशन पर आगमन रात 2:11 बजे होगा, जबकि हटिया-पटना एक्सप्रेस मध्यरात्रि 12:03 बजे पहुंचेगी. वहीं रांची-कामाख्या एक्सप्रेस रात 9:54 बजे और कामाख्या-रांची एक्सप्रेस दोपहर 12:11 बजे स्टेशन पर ठहरेगी.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की अद्यतन समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और समय से स्टेशन पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.