गढ़वा में प्यार के नाम पर धोखा! शादी का वादा देकर किया यौन शोषण, एक गिरफ्तार

गढ़वा में प्यार के नाम पर धोखा! शादी का वादा देकर किया यौन शोषण, एक गिरफ्तार

गढ़वा जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक पर प्रेम और विवाह का भरोसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भ ठहरने के बाद जिम्मेदारी से मुकरने और धोखे से गर्भपात कराने के आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर गढ़वा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के चोपन से गढ़वा आने के दौरान रेलवे स्टेशन पर उंचरी निवासी युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बनीं। आरोप है कि युवक ने शादी का आश्वासन देकर अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ संबंध बनाए। युवती का यह भी कहना है कि आरोपी ने दबाव डालकर उसे अपने एक मित्र के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और बदनामी व जान से मारने की धमकियां दी गईं।

कुछ समय बाद युवती के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। जब उसने युवक से जिम्मेदारी लेने की बात कही, तो उसने साफ इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसे बुखार की दवा बताकर कुछ गोलियां दी गईं, जिससे गर्भ में पल रहे शिशु की मृत्यु हो गई। बाद में युवती ने मृत नवजात को जन्म दिया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मृत नवजात का पोस्टमार्टम कराया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सके। पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पीड़िता के विस्तृत बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
11 सितंबर 2026, 8:08 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
11 सितंबर 2026, 7:58 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
11 सितंबर 2026, 7:06 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
11 सितंबर 2026, 6:53 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
11 सितंबर 2026, 6:38 PM