रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटुपालू घाटी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे अफरातफरी की स्थिति बन गई जब एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया था, जिसकी वजह से करीब 2 किलोमीटर तक अनियंत्रित होकर ट्रेलर चलता रहा। इस दौरान उसकी चपेट में 6 फोर व्हीलर, तीन दोपहिया वाहन और एक बस आ गए ,चपेट में आने से 15 से 20 लोग घायल हो गए जिनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने अचानक टक्कर मार दी जिसके कारण लगभग 15 से 20 लोग घायल हो गए और घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची। राहत और बचाव कार्य करते हुवे क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क को साफ करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल राहत की बात यह रही की इस हादसे में किसी के मौत की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच की जा रही है।