प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में चोरी, सोने चांदी के मुकुट व अन्य सामान को बनाया निशाना

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jul 02, 2026, 10:07:00 AM

झारखंड के पलामू से बडी खबर है। यहां चोरों ने प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर को अपना निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर से लाखों रूपये के कीमती आभूषणों की चोरी की है। अबतक की मिली जानकारी के अनुसार पलामू जिले के नगर पंचायत हुसैनाबाद स्टेशन रोड स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में बीती रात लगभग 2:00 बजे अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। मंदिर के गर्भगृह से माँ दुर्गा, माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की प्रतिमाओं से सोने-चांदी के मुकुट और अन्य कीमती आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। 

चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। आस्था के केंद्र पर हुई इस घटना से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

खबर अपडेट हो रही है...