पलामू : झारखंड के पलामू से एक खबर है। मझिआंव थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में मझिआंव थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बलों के सहयोग से विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। यह अभियान मझिआंव थाना क्षेत्र में विभिन्न कांडों के अभियुक्तों, वारंटियों एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट एवं कुर्की आदेशों के प्रभावी अनुपालन के उद्देश्य से संचालित किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन छापामारी कर OM CASE- 94/2018 के वारंटी रहमत शेख (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आज गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गढ़वा पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट