एसपी के आदेश पर अड्डेबाजी के खिलाफ चला विशेष अभियान

पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीती रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीती रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अड्डेबाजी कर रहे व्यक्तियों से पूछताछ हेतु उन्हें संबंधित थाना लाया गया।

पूछताछ के उपरांत संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में अड्डेबाजी, कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की सख्त हिदायत एवं समझा बुझाकर छोड़ दिया गया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि दोबारा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मिली खबर के अनुसार पुलिस को इस बात की लगातार सूचना मिल रही थी कि जिले में कई जगहों पर अड्डेबाजी चल रही है। हालांकि इसके पहले भी पुलिस कई बार कार्रवाई कर चुकी है। लेकिन पुलिस ने अब अड्डेबाजी को लेकर सख्त रूख अपना लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अड्डेबाजी पर आगे भी पुलिस की नजर रहेगी।

पलामू से ‌विकाश कश्यप की रिपोर्ट