जपला (पलामू) : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय पटना के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय एवं राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में चयन होने के पश्चात एके सिंह कॉलेज जपला से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई से अंजली राज पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर आगरा उत्तर प्रदेश के लिए आज रवाना हुए। यह शिविर दिनांक 21 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ द्वारा आयोजित किया गया है। इस शिविर में चयन होने के पश्चात गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2027 में नई दिल्ली में सहभागिता के अवसर प्राप्त होंगे।
अंजली राज का उक्त शिविर में चयन होना महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है
अंजली राज का उक्त शिविर में चयन होना महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो राजेश कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ राम सुभग सिंह, शाशी निकाय सचिव प्रफुल्ल कुमार सिंह, सांसद पलामू - सह-अध्यक्ष वीडी राम एवं महाविद्यालय के अन्य सभी पदाधिकारियों ने अंजली राज को ढेर शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट