जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

पलामू : जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिक्षा विभाग के प्रोजेक्ट रेल की भी समीक्षा की गई

इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जेएसएलपीएस, राजस्व एवं भू-अर्जन से जुड़े मामले, राशन वितरण, धान अधिप्राप्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति एवं आंगनबाड़ी से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अलावा कृषि, पशुपालन, पीएम-किसान, खाद की उपलब्धता, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, चापाकल मरम्मती तथा 15वें वित्त आयोग की योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया। शिक्षा विभाग के प्रोजेक्ट रेल की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त शेखावत ने संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली

उपायुक्त शेखावत ने संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, विभिन्न एसडीओ, विभागीय पदाधिकारी तथा सभी बीडीओ एवं सीओ उपस्थित रहे।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट