पलामू : मेदिनीनगर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पलामू : मेदिनीनगर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Oct 11, 2025, 1:46:00 PM

मेदिनीनगर के नौडीहा पुलिस थाने को विशेष जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। लकड़ाही बाजार, खैरादोहार में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो लोगों को अवैध हथियार के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में छतरपुर प्रखंड के हुटूगदाग छतरपुर निवासी सिकंदर उरांव और विनोद उरांव शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से भरठूवा बंदूक और गोलियां बरामद की हैं।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे जंगली सुअर का शिकार करने जा रहे थे। थाना प्रभारी ने कहा कि उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए, वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पलामू जिले के सीमावर्ती इलाकों में जिला पुलिस विशेष वाहन जांच और छापेमारी अभियान चला रही है।