नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और यौन शोषण के मामले में आरोपी सूरज कुमार गिरफ्तार

गढ़वा। नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने और यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

गढ़वा। नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने और यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। 

 क्या है पूरा मामला

गढ़वा पुलिस के अनुसार, दिनांक 28.10.2026 की रात्रि लगभग 2:00 बजे वादी की नाबालिग पुत्री घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद लड़की के बैग से मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर अभियुक्त सूरज कुमार उम्र-19 वर्ष, पिता-स्वर्गीय गौरी राम, निवासी-अहिरपुरवा, थाना-नगर ऊंटारी, जिला-गढ़वा ने लड़की के अपने साथ होने की बात स्वीकार की।  दिनांक 23.11.2026 को दोनों वापस लौटे। 

इस दौरान पीड़िता ने बताया कि उसने अभियुक्त के साथ शादी कर पति-पत्नी के रूप में रहने का फैसला लिया है। वहीं वादी ने आरोप लगाया कि अभियुक्त ने नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर भगाया और उसका यौन शोषण किया।  

पुलिस ने दर्ज किया केस

वादी के लिखित आवेदन के आधार पर नगर ऊंटारी थाना में कांड संख्या-240/26, दिनांक-23.11.2026 दर्ज की गई। मामले में BNS की धारा-65(1), 137(2), 87 एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा-4/6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। 

 गठित टीम ने की गिरफ्तारी

कांड की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नगर ऊंटारी श्री अविनाश राज के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।  गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेजा जा रहा है।  पुलिस ने कहा है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट