हुसैनाबाद (पलामू) : हुसैनाबाद में चोरों ने आतंक मचा रखा है। मंगलवार की बीती रात करीब 12 बजे अज्ञात चोर एक पिकअप वाहन JH03 AT 8386 की चोरी कर आसानी से फरार हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए भुक्तभोगी हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दमदमी गांव निवासी हरिनंदन कुमार मेहता ने बताया कि हुसैनाबाद संढा गांव में उनका मेहता इंटरप्राइजेज छड़ सीमेंट का दुकान है। मंगलवार की रात 12 बजे उनका पिकअप वाहन JH03 AT 8386 दुकान के पास खड़ी थी।
अज्ञात चोर वहां पहुंचा और पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को लोहे के रॉड से मारकर तोड़ दिया
इसी बीच अज्ञात चोर वहां पहुंचा और पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को लोहे के रॉड से मारकर तोड़ दिया। इसके बाद चोर आसानी से पिकअप वाहन लेकर वहां से फरार हो गया। बुधवार की सुबह भुक्तभोगी हरिनंदन मेहता ने पिकअप वाहन चोरी होने से संबंधित मामला हुसैनाबाद थाना में दर्ज करा दिया है। थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस पिकअप वाहन की तलाश में जुट गई है। वहीं भुक्तभोगी हरिनंदन मेहता ने पिकअप वाहन की जानकारी देने वालों को 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा है।
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट