नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, पटना के निर्देशानुसार रविवार को एके सिंह कॉलेज, जपला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, पटना के निर्देशानुसार रविवार को एके सिंह कॉलेज, जपला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के अन्तर्गत प्रधानमंत्री का राष्ट्रव्यापी नशा विरोधी संकल्प नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन को एनएसएस स्वयंसेवकों ने सुना, समझा और जन समुदाय के बीच जाकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर प्रो सूर्य मणि सिंह ने युवा विद्यार्थियों को इस राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर नशा मुक्त देश बनाने और भारत को एक विकसित राष्ट्र के लिए सहयोग की अपील किया। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो राजेश कुमार सिंह ने उपस्थित स्वयंसेवकों एवं अन्य छात्र-छात्राओं को अपने संबोधन में कहा कि विकसित राष्ट्र निर्माण में हमलोगों को नशा मुक्त अभियान में बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना होगा। साथ ही साथ अपने अपने आवासीय क्षेत्र में एन जागरूकता कार्यक्रम करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर पूजा कुमारी, अर्चना कुमारी, सरवर आलम, प्रियांशु कुमार, अंजली राज, पुष्पा कुमारी, रिंकी कुमारी, प्राजक्ता कुमारी, राकेश कुमार, दिव्या कुमारी, नंदिनी कुमारी, शिखा सिंह, अश्विनी कुमार सिंह, श्याम किशोर विषेन, अबोध कुमार, गौरव कुमार प्रिंस कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह सहित अनेक छात्र छात्राएं एवं कर्मचारी शामिल हुए।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट