जंगल में अधजली स्थिति में मिला युवती का शव, पास में शराब की बोतल बरामद

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jun 30, 2026, 12:40:00 PM

राज्य के पलामू जिले से बडी खबर है। यहां जंगल से एक युवती शव बरामद किया गया है। शव अधजली अवस्था में है। मामला सामने आने के बाद पुलिस पडताल में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तहत केलहारा जंगल से एक युवती की अधजली अवस्था में शव बरामद किया गया है। युवती की उम्र 20-25 वर्षीय की बतायी जा रही है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जबकि घटनास्थल से शराब की बोतल, चना और अन्य सामान बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच और मृतका की पहचान कराने में जुटी हुई है।

खबर अपडेट हो रही है....

पलामू से विकाश कश्यव की रिपोर्ट