तमिलनाडु में ट्रेन की चपेट में आने से लातेहार के युवक की मौत, गांव में मातम

सदर थाना क्षेत्र के सांसग पंचायत अंतर्गत तुरी टोला निवासी 18 वर्षीय मंटू तुरी की तमिलनाडु में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह दुर्गा पूजा के बाद अपने जीजाजी रवि तुरी के साथ मजदूरी करने तमिलनाडु गया था।

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के सांसग पंचायत अंतर्गत तुरी टोला निवासी 18 वर्षीय मंटू तुरी की तमिलनाडु में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह दुर्गा पूजा के बाद अपने जीजाजी रवि तुरी के साथ मजदूरी करने तमिलनाडु गया था। सोमवार की सुबह कमरे से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग को घटना का संभावित कारण बताया है। 

इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एंबुलेंस से शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। इस घटना ने रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में जाने वाले युवाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। 

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट