लातेहार मोंगर मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, 2 युवक गंभीर, रिम्स रेफर

लातेहार सदर थाना क्षेत्र स्थित मोंगर मोड़ के समीप मध्य रात्रि करीब एक बजे स्कॉर्पियो और एलपीटी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

लातेहार : लातेहार सदर थाना क्षेत्र स्थित मोंगर मोड़ के समीप मध्य रात्रि करीब एक बजे स्कॉर्पियो और एलपीटी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि वाहन में सवार पलामू जिले के हैदरनगर निवासी राहुल कुमार (24) और मुकेश दुबे (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों युवक स्कॉर्पियो से रांची की ओर जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक स्कॉर्पियो से रांची की ओर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही लातेहार थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट