जामताड़ा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड प्रदेश ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने दिनांक 16.10.2026 को पत्रांक आरजेडी/040/026 और आरजेडी/042/026 के तहत दो महत्वपूर्ण अधिसूचनाएं जारी की हैं।
जिला प्रभारियों की सूची जारी
पहली अधिसूचना के अनुसार राजद ने 2025-2028 सत्र के लिए 11 जिलों के जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसमें जामताड़ा जिले की जिम्मेदारी गोड्डा निवासी जयप्रकाश यादव को सौंपी गई है। अन्य प्रमुख नियुक्तियों में साहिबगंज के लिए भूतनाथ यादव (देवघर), राजकुमार गुप्ता (देवघर) और अशोक मांजी (जामताड़ा), पाकुड़ के लिए मुकेश प्रसाद यादव, दुमका के लिए बाबूराम हांसदा और सुनील कुमार उर्फ मुन्ना यादव, देवघर के लिए संतोष यादव, गिरीडीह के लिए गिरधारी गोप व मो० जावेद अख्तर सहित अन्य जिलों के प्रभारी शामिल हैं।
नाला के अशोक मांजी को बड़ी जिम्मेदारी
वहीं दूसरी अधिसूचना में जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड के गोपालपुर गांव निवासी अशोक मांजी को अगले आदेश तक के लिए प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है।प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि आशा है कि आप राजद के संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही अपने कार्य क्षेत्र में किए गए कार्यक्रमों का वीडियो/फोटो समय-समय पर प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराते रहेंगे।इस नियुक्ति के बाद जामताड़ा सहित पूरे संथाल परगना के राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट