जामताड़ा : आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में शनिवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए आम जनता को जागरूक किया गया।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई भी की गई
साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई भी की गई। वाहन जांच अभियान का मॉनिटरिंग अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा/नाला सहित संबंधित क्षेत्र के पुलिस निरीक्षकों द्वारा किया गया। पुलिस ने बताया कि आगामी त्योहार और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जामताड़ा पुलिस द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जाता रहेगा। पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करना सुनिश्चित करें।
जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट