जामताड़ा: बनते ही सड़क हुई बदहाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खोल दी पोल

जामताड़ा जिला अंतर्गत फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के अंगूठिया मोड़ से जोरडीहा-बड़वा तक बनी मुख्य सड़क की हालत निर्माण के कुछ ही समय बाद खराब होने लगी है।

जामताड़ा जिला अंतर्गत फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के अंगूठिया मोड़ से जोरडीहा-बड़वा तक बनी मुख्य सड़क की हालत निर्माण के कुछ ही समय बाद खराब होने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान घटिया सीमेंट, गिट्टी एवं अन्य निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया था। 

निर्माण कार्य के समय ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया था और गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अब सड़क बने एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है और कई जगहों पर सड़क में दरारें पड़ गई हैं। 

गिट्टियां उखड़ रही हैं तथा जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें महसूस हो रहा है कि सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितता और घटिया कार्य हुआ था।

संतोष कुमार, जामताड़ा