पुलिस अधीक्षक जामताड़ा शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित रविदास के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेलियाडीह स्थित डंगाल के उत्तर आम बगान के पास छापामारी कर इन अपराधियों को धर दबोचा। इस संबंध में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 78/26, दिनांक 29.11.2026 के तहत विभिन्न धाराओं में कांड दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम बिनोद पंडित, उम्र 27 वर्ष, विवेक कुमार मंडल, उम्र 26 वर्ष, नजरूद्दीन अंसारी, उम्र 23 वर्ष है। इन आरोपियों के पास से 5 मोबाइल एवं 7 सिम कार्ड बरामद किया गया है ।गिरफ्तार अपराधी इंडियन बैंक के फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करके एटीएम कार्ड बंद होने की बात बताकर लोगों से एटीएम नंबर, सीवीवी नंबर, एवं ओटीपी नंबर लेकर ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी करते थे। इनका कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्य बताया जा रहा है।
छापामारी दल में पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, साइबर अपराध थाना, जामताड़ा, पु०नि० प्रशांत कुमार, साइबर अपराध थाना जामताड़ा, पु०अ०नि० हीरालाल महतो, साइबर अपराध थाना जामताड़ा एवं रिजर्व गार्ड के आरक्षी/हवलदार शामिल थे।
जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट