BJP नाला मंडल की 3 समितियों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भारतीय जनता पार्टी (BJP) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार और जामताड़ा जिला अध्यक्ष सुमित सरण के आदेशानुसार, नाला मंडल अध्यक्ष कैलाश मंडल के द्वारा नाला मंडल की तीन समितियों की घोषणा की गई है।

जामताड़ा : भारतीय जनता पार्टी (BJP) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार और जामताड़ा जिला अध्यक्ष सुमित सरण के आदेशानुसार, नाला मंडल अध्यक्ष कैलाश मंडल के द्वारा नाला मंडल की तीन समितियों की घोषणा की गई है। घोषित समितियों में नाला मंडल कार्य समिति, नाला मंडल स्थायी समिति और नाला मंडल विशेष समिति शामिल हैं।

मंडल कार्य समिति

मंडल कार्य समिति में दीलिप घोष, अनंत घोष, मानिक घोष, विवेक मंडल, कपिल सोरेन, सुनील हेम्ब्रम, विवेक मिर्धा, उत्तम मंडल, कृष्ण पातर, धिरेन मंडल, गीता दिवासी, मानजीत मंडल, अर्जुन मंडल, चिन्तामनि पाल, माधव मंडल, विपलव घोष, उत्तम पाल, विभिसन पाल, सुबोध मंडल, गोतम मांझि, हरदेव हासदा, सुभाष मंडल, गोतम मंडल, पानेश्वर किस्कू, प्रभात बाउरी, विश्वनाथ मंडल, पवन मलिक, दिपक घोष, सोनाली मिर्धा, झुमा मोहली, मौसमी डोम, सिमा मंडल, चैताली मोहली, पार्वती राणा, मनी मुर्मू और बुधुनी टुडू को शामिल किया गया है।

मंडल स्थायी समिति

स्थायी समिति में  सुमित सरण, सुनील सोरेन, सीता सोरेन, सत्यानंद झा, माधव चन्द्र महतो, सुकुमनी हेम्ब्रम, विष्णु मंडल, मनीष दुबे,  ताराप्रसन्न महतो, सुरज झा, दिलीप हेम्ब्रम, सोमनाथ सिंह, तापस भट्टाचार्य, अमय कुमार सिंह, रंजीत तिवारी, मनोज गोस्वामी, प्रसनजीत घोष और कृष्ण महतो को स्थान दिया गया है।

मंडल विशेष समिति

विशेष समिति में सुभाष राय, निरंजन मंडल, सिद्दु सिंह, दिनबन्धु तीवारी, मंगल मल्लिक, कमल पयतन्डी, रासबिहारी झा, कृष्णा मित्र, विधान चन्द्र गोराई, मनोज मंडल, कालीचरण मोहली, गोरागों घोष, संजीव बनर्जी, वसुदेव हासदा और जितेन राउत को शामिल किया गया है।

सभी को दी बधाई 

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल सांगठनिक भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं। मंडल अध्यक्ष कैलाश मंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्य संगठन की मजबूती, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ पार्टी की विचारधारा व योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट