मासिक गुरुगोष्ठी में बीईईओ ने दिए कई अहम निर्देश

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jul 08, 2026, 8:18:00 PM

जिले में बुधवार को नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में गेड़िया और नाला शैक्षणिक अंचल की मासिक गुरुगोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शिक्षकों को विद्यालय संचालन से जुड़े कई अहम निर्देश दिए।बीईईओ ने कहा कि सभी विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन के साथ मध्याह्न भोजन योजना का संचालन समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में एमडीएम बंद नहीं होना चाहिए। 

इसके साथ ही हर दिन विद्यालय संचालन अवधि में ही एमडीएम का एसएमएस भेजना अनिवार्य है।उन्होंने ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रोजाना दर्ज करने पर जोर दिया। कहा कि शत प्रतिशत उपस्थिति लाने के लिए  प्रयास  कार्यक्रम के तहत अभिभावकों से मिलकर बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए।

बैठक में घंटी, स्वच्छता, साफ-सफाई, दैनिक प्रार्थना सभा, एफएलएन, पठन-पाठन, अच्छी लिखावट, पंक्तिबद्ध भोजन, पोषण वाटिका, मासिक उपयोगिता प्रमाण पत्र, आईएफए गोली वितरण और रसोइयों द्वारा एप्रन पहनकर भोजन बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इसके अलावा अपार आईडी का अद्यतन, नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की स्थिति, ई-विद्यावाहिनी पर पुस्तक वितरण, ई-कल्याण पोर्टल पर छात्रवृत्ति और निशुल्क साइकिल वितरण, बाल संसद, प्रोजेक्ट रील, मासिक जांच परीक्षा, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, विद्यालय प्रबंधन समिति की मासिक बैठक, पंचायतवार निरीक्षण, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पोशाक, शिक्षक आईडी कार्ड, पीएफएमएस की उपयोगिता और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की भी समीक्षा की गई। सामाजिक अंकेक्षण को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नित्यानंद गोरांई, प्रखंड साधन सेवी सुनील मंडल, प्लस टू उच्च विद्यालय नाला के प्राचार्य उत्तम कुमार मंडल, संकुल साधन सेवी समर लायेक, समीर चन्द्र महतो, विधान चन्द्र साधु, लेखापाल जयशेखर हेम्ब्रम, एमआईएस बिप्लव माजी सहित राधाबिनोद मंडल, संजय कुमार झा, नवनी कुमार, बासुदेव यादव, सुधीर कुमार, ध्रुव कुमार तिवारी, विमल कुमार सिंह, शांतिमय राणा, खगेन्द्रनाथ घोष, मुकेश कुमार, सत्येन्द्र सिन्हा, दयामय मंडल, सरस्वती दास, चन्द्रशेखर तिवारी, दिलीप कुमार रविदास, अर्जुन गोरांई, पूर्णिमा घोष, अजय शंकर दास, पार्वती मुर्मू, जयंतीमाला पांवरिया, प्रणोती मंडल, विजय गण, विवेक आनंद, देवनारायण उरांव, मानिक चन्द्र गोरांई, उत्तम कुमार लायेक, नेत्रनंदनी सिंह, भीमसेन मंडल, उज्जवल पाल, राजू बाउरी, राजीव कुमार पाल, अमिता बेनर्जी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिका और बीआरसी कर्मी उपस्थित थे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट