हजारीबाग के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने एनटीपीसी कोल परियोजना एवं त्रिवेणी सैनिक माइनिंग के पांच अधिकारियों पर पुलिस को FIR करने का निर्देश दिया है, जिन पांच अधिकारियों पर FIR करने का निर्देश दिया गया है, उनमें से त्रिवेणी सैनिक के उत्तम झा, चंचल सिंह, मुकेश कुमार है एवं एनटीपीसी के दीपक मोदी एवं प्रशांत सिंह का नाम है।
बता दें यह मामला 2026 का है। जुगार डंपिंग एरिया के नजदीक बिना उचित मुआवजा दिए एनटीपीसी की एमडीओं कंपनी त्रिवेणी सैनिक के द्वारा ओबी डंप किया जा रहा था। वहां मौजूद प्रीति देवी अपने खेत के समीप बकरियां चरा रही थी उसने बिना मुआवजा दिए उनकी जमीन पर ओबी डंप करने का विरोध किया। विरोध के दौरान अधिकारियों से उनकी बहस हुई और आरोप हैं की इस बहसबाजी के बीच वहां मौजूद कम्पनी के अधिकारियों ने वहां खड़ा ओबी लदा वाहन को प्रीति देवी के ऊपर गिरने का इशारा किया।
ड्राइवर ने प्रीति देवी के ऊपर ओबी गिरा दिया। जिससे प्रीति देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस पूरे मामले को कोर्ट ने गंभीरता से लिया है और पुलिस को इन पांचो अधिकारीयों पर FIR करने का आदेश दिया है। इस पूरी खबर पर हमारी नजर है। आगे जानकारी मिलने पर सूचना दी जाएगी।
हजारीबाग से सुनील ठाकुर की रिपोर्ट